दूध में मिलाने के लिए सबसे अच्छा क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 09:38

दूध में मिलाकर पीएं ये 5 चीजें दोगुनी होगी आपकी ताकत और दूर होगी कमजोरी -

केला और दूध

दूध और केले का सेवन करने की सलाह वजन बढ़ाने वाले सभी व्‍यक्ति को दी जाती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं केला और दूध पीने के कई दूसरे फायदे भी हैं। यह मांसवर्धक है और बीमारी के बाद की कमजोरी व थकान को दूर कर शरीर को एनर्जी देता है। इसके अलावा यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत भी बनाता है। रोज केले और दूध का शेक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। कब्ज, अधिक कॉलेस्ट्रॉल और कफ की समस्या वाले लोग इसका सेवन न करें।

बहुत फायदेमंद है हल्दी-दूध

हल्‍दी को महाऔषधि कहा जाता है, इसमें अगर दूध मिल जाये तो यह न केवल पौष्टिक हो जाता है बल्कि सामान्‍य और खतरनाक बीमारियों का भी खात्‍मा कर सकता है। हल्दी में विटामिन-ए, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। यह प्राकृतिक पेन किलर भी है। इससे पुराने जुकाम, कफ के साथ खांसी, गले में एलर्जी, चोट में दर्द या सूजन, खुजली, दिल की समस्‍यायें, फेफड़े की बीमारियां, त्वचा की समस्‍यायें, यूरिन और लिवर संबंधी समस्‍यायें आदि दूर होती हैं।

दूध और मुनक्का

मुनक्‍का और दूध का सेवन करने से शरीर को ग्लूकोज और विटामिन्स मिलते हैं। इससे खूनी बवासीर, गले व यूरीन में जलन, आंखों में जलन व रेडनेस, दिमाग की कमजोरी, बुखार व कब्ज में लाभदायक है। इसके साथ शरीर में दर्द, स्नायुतंत्र में गड़बड़ी, पैरों में ऐंठन और नकसीर जैसी समस्याओं में यह लाभकारी है।

गुणकारी है बादाम दूध

बादाम और दूध बहुत पौष्टिक माना जाता है, इन दोनों ही कैल्शियम और विटामिन्स होता है, जिससे प्रोटीन, फाइबर व मिनरल्स की पूर्ति होती है। इससे बुखार व पीलिया के बाद की कमजोरी दूर होगी और मांसपेशियां भी मजबूत होंगी। इसके साथ यह याद्दाश्‍त में सुधार के साथ आंतों, आंखों, पेट व गले में जलन और सूखी खांसी में भी फायदेमंद है।

शहद के साथ दूध

शहद में लगभग सभी गुण होते हैं, दूध में इसे मिलाने से इसका फायदा अधिक मिलता है। दूध और शहद दोनों में विटामिन ए, बी व डी और कैल्शियम होता है, जो कि एंटी-एलर्जिक, एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से खून साफ होता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लीवर संबंधी समस्‍यायें दूर होती हैं और तनाव भी दूर होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info